फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लल्लापुरा कांड : जांच समिति ने साझा की रिपोर्ट

Fri, 23 Jan 2015 01:52 AM IST
वाराण्ासी, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। साझा संस्कृति मंच ने छेड़खानी का विरोध करने वाली लल्लापुरा की युवती को जला कर मारने के मामले की जांच की है। गुरुवार को सर्व सेवा संघ राजघाट में आयोजित ‘अहिंसा की संस्कृति का निर्माण और महिला हिंसा की समस्या’ विषयक विचार गोष्ठी के दौरान इसकी रिपोर्ट पेश की गई। रिपोर्ट में 21 जनवरी को हुई इस घटना के लिए पुलिस की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया गया है।
विज्ञापन

 वहीं, युवती की मौत के लिए मंडलीय चिकित्सालय के चिकित्सकों को भी लापरवाह करार दिया गया है। इस मौके पर मृत युवती के परिवार को मुआवजा और उनका पुलिस उत्पीड़न रोकने की मांग की गई।
गोष्ठी में मुख्य वक्ता डा. मधु कुशवाहा व डा. संजय ने हिंसा के कारणों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महिलाओं के प्रति हिंसात्मक मनोवृत्ति में निरंतर वृद्धि हो रही है। इसे रोकने के लिए न सिर्फ आम जनता बल्कि पुलिस और प्रशासनिक अमले को भी पूरा सहयोग करना होगा।
विज्ञापन

 इस मौके पर जागृति राही, डा. राजेश श्रीवास्तव, मूसा आजमी, सुरेंद्र चरण, आंचल सिंह, सिस्टर प्रभा, सर्व सेवा संघ के संयोजक अशोक भारत, अमरनाथ भाई, डा. सोमनाथ त्रिपाठी, प्रकाश राय आदि ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें