फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: ट्रांसफार्मर से चिंगारी, सात बीघा गेहूं की फसल जलकर राख

विज्ञापन
चौबेपुर क्षेत्र में खेत में लगी आग । संवाद - फोटो : Archive
विज्ञापन
पिंडरा। फूलपुर थाना क्षेत्र के कथौली गांव में शुक्रवार दोपहर ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी के कारण आग लग गई, जिसमें सात बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। घटना दोपहर करीब एक बजे हुई। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने समय रहते आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार खेत के बीच लगे ट्रांसफार्मर से अचानक चिंगारी निकली, जिससे सूखी फसल में आग फैल गई। आग में मानिका पटेल और सोनेलाल पटेल की ढाई-ढाई बीघा, रमेश पाल और राजेश पाल की दस-दस बिस्वा, तथा बृजेश, राकेश और अशोक सहित अन्य किसानों की फसल जल गई। घटना के बाद मौके पर लेखपाल पहुंचे और नुकसान का आकलन किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें