फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: राजघाट पुल पर कार ने ऑटो व बाइक में मारी टक्कर, छह लोग घायल

विज्ञापन
रामनगर में सड़क हादसा में घायल नेहाल(33) । संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
रामनगर। रामनगर थाना क्षेत्र के राजघाट पुल पर शुक्रवार सुबह तेज रफ्तार कार ने अनियंत्रित होकर पहले ऑटो, फिर बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो चालक समेत छह लोग घायल हुए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। हालांकि, किसी को गंभीर चोट नहीं आई है। कार चालक सेन गुप्ता पश्चिम बंगाल का निवासी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, घटना शुक्रवार सुबह 10 बजे की है। ऑटो चालक पड़ाव से सवारी लेकर वाराणसी की ओर जा रहा था। ऑटो जैसे ही राजघाट पुल पर चढ़ा, सामने से आ रही तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित हो गई और ऑटो को टक्कर मारते हुए गुजर रहे बाइक सवार को भी चपेट में ले लिया। घायल होने वालों में महावलपुर, मुगलसराय निवासी मोहम्मद शोएब (33), दुलहीपुर निवासी शाहिल (18), चौरहट निवासी नेहाल अहमद और ऑटो चालक मढ़िया निवासी आकाश समेत अन्य लोग शामिल हैं। कार सवार पश्चिम बंगाल निवासी पार्थ सेन गुप्ता अपने परिवार के साथ काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन कर लौट रहा था, तभी यह हादसा हो गया। थाना प्रभारी राजकिशोर पांडेय ने बताया कि दुर्घटना में किसी को गंभीर चोट नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

रामनगर में सड़क हादसा में घायल नेहाल(33) । संवाद- फोटो : Samvad

रामनगर में सड़क हादसा में घायल नेहाल(33) । संवाद- फोटो : Samvad

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें