फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी विश्वनाथ मंदिर में विदेशी महिला के पर्स से 4400 रुपये चोरी, सुरक्षा कर्मियों पर चुराने का आरोप

Tue, 06 Feb 2018 10:23 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
‌स्पेन से काशी आया दल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन करने गईं स्पेन की महिला पर्यटक जोसेफ फर्नांडिस के पर्स से सोमवार की सुबह 4400 रुपये चुरा लिए गए। हाई सिक्योरिटी वाले इलाके रेड जोन में हुई इस घटना से पुलिस सवालों के घेरे में है। विदेशी महिला का आरोप है कि महिला सुरक्षाकर्मी ने चेकिंग के दौरान उसके पैसे निकाले। बाद में जांच के नाम पर उसे सरस्वती फाटक एवं छत्ता द्वार पर करीब पांच घंटे तक बैठाए रखा गया।
विज्ञापन


आरोप यह भी है कि पुलिस ने दबाव डालकर उससे मनमाने तरीके से तहरीर लिखवाई और उस आधार पर अज्ञात के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज किया। महिला पर्यटक का कहना है कि वह मामले की शिकायत भारत स्थित स्पेन के दूतावास करेंगी। 

स्पेन के बार्सिलोना शहर से एक ही परिवार के सात सदस्य रविवार को काशी भ्रमण पर यहां पहुंचे थे। छावनी स्थित एक होटल में ठहरा यह दल सोमवार की सुबह छह बजे दशाश्वमेध घाट पहुंचा। घाटों पर घूमने और नौकायन करने के बाद दल काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचा। सुबह करीब साढ़े आठ बजे सरस्वती फाटक गेट नंबर दो से अपने परिवार के साथ जोसेफ फर्नांडिज (55) ने मंदिर परिसर में प्रवेश किया।
विज्ञापन


सरस्वती फाटक स्थित चेक प्वाइंट पर जांच के दौरान उनके पर्स से 4400 सौ रुपये गायब हो गए। चेकिंग के बाद महिला को जब पर्स में रुपये न होने की जानकारी हुई तो वह शोर मचाते हुए रोने लगी। चेकिंग करने वाली महिला सुरक्षाकर्मी पर रुपये गायब करने के आरोप लगाए। प्वाइंट प्रभारी ने घटना की सूचना कंट्रोल रूम को दी।

एक घंटे बाद सीओ ज्ञानवापी मौके पर पहुंचे। विदेशी महिला को एक घंटे तक सरस्वती फाटक पर रोकने के बाद जांच के नाम पर उन्हें गेट नंबर चार छत्ताद्वार ले जाया गया। यहां उन्हें दोपहर दो बजे तक रोके रखा गया। पहले तो पूरी कोशिश मामला रफा-दफा कराने की हुई लेकिन जब विदेशी महिला ने दूतावास में शिकायत करने की बात कही तो पुलिस के कान खड़े हुए।

विदेशी  महिला ने चेकिंग के दौरान का सीसीटीवी फुटेज देखने की मांग की तो पता चला कि वहां सीसीटीवी कैमरा ही नहीं लगा है। इसका कारण बताया गया कि जहां महिलाओं की चेकिंग होती है वहां कैमरा नहीं लगाया जाता। दोपहर करीब दो बजे चौक थाने के एसएसआई ने विदेशी  महिला से तहरीर लेकर अज्ञात के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज किया। 
 
विज्ञापन

UP Police
पहले चोरी की घटना और फिर छानबीन व मुकदमा दर्ज करने में पुलिस की बेवजह लेटलतीफी। जांच के नाम पर यहां-वहां दौड़ाया जाना। पुलिस की कारगुजारियों ने न सिर्फ विदेशी महिला पर्यटक और उनके परिवार को आहत किया बल्कि धार्मिक-सांस्कृतिक शहर के रूप में दुनिया में ख्यात काशी की छवि भी धूमिल की।

विदेशी महिला पर्यटक को तत्काल समुचित सहायता और रुपये की बरामदगी की तत्परता के बजाए पुलिस ने पहले मामले को रफा-दफा करने की कोशिश की। जब बात नहीं बनी तो जैसे-तैसे चोरी का मुकदमा दर्ज कर खानापूर्ति कर दी। काशी विश्वनाथ मंदिर में चोरी की घटना से स्पेन की जोसेफ फर्नांडिस बेहद आहत नजर आईं। कहा कि  वह अब काशी नहीं आएंगी।

इस घटना से वह और उनका परिवार बेहद दुखी है। जिस तरह से पुलिस ने जांच के नाम  पर उन्हें परेशान किया, उससे परिवार डरा हुआ है। जोसेफ फर्नांडिस का कहना था कि उन्हें पहले बताया गया कि पुलिस सरस्वती फाटक पर ही आएगी और तहरीर लेगी। फिर छत्ताद्वार ले जाया गया। पुलिस को आने में तीन घंटे लग गए। वाराणसी पुलिस के ऐसे बरताव की उन्हें कल्पना नहीं थी।

गौरतलब है कि विश्वनाथ क्षेत्र में पर्यटकों की आवाजाही रोजाना लगी रहती है। अधिक से अधिक पर्यटक काशी आएं, इसके लिए केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। विश्वस्तर पर ब्रांडिंग की जा रही है, वहीं दूसरी तरफ सुरक्षा में लापरवाही की शिकायतों की भरमार के बीच पुलिस की कारगुजारियों से इस पूरी मुहिम पर पलीता लग रहा है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें