फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News : अखिलेश यादव का पुतला दहन करने पर भड़के सपाई, कोतवाली थाने में दी तहरीर, कार्रवाई की मांग

Sun, 30 Mar 2025 08:31 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

पिछले दिनों समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान के बाद आक्रोश भड़का और भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन भी किया। इससे सपाइयों को एतराज है और कोतवाली में तहरीर देकर रोष प्रकट किया गया और कार्रवाई की मांग की गई।
 
विज्ञापन
तहरीर देते सपा कार्यकर्ता - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव का पुतला दहन करने पर सपा कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश देखने को मिला। भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए इस प्रदर्शन के विरोध में रविवार को सपा नेताओं ने कोतवाली थाने पहुंचकर मुकदमा दर्ज कराने की मांग की।

विज्ञापन


सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कोतवाली थाने पहुंचकर इंस्पेक्टर दया शंकर सिंह को तहरीर सौंपते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सपा नेताओं का आरोप है कि यह कृत्य राजनीतिक विद्वेष फैलाने और माहौल बिगाड़ने की साजिश है। जिसपर प्रशासन को सख्त कदम उठाना चाहिए।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें