जौनपुर पुलिस अधीक्षक रविशंकर छवि ने थाना बदलापुर में कार्यरत सिपाही जयप्रकाश राम तथा शमीम अहमद को कार्य में शिथिलता एवं लापरवाही पाए जाने के आरोप में निलंबित कर दिया है। निलंबन की यह कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव की रिपोर्ट पर हुई है।
महराजगंज थाना क्षेत्र के खैरपारा गांव में रविवार दोपहर मोबाइल चार्ज पर लगाते समय बिजली की चपेट में आने से एक विवाहिता गंभीर रुप से झुलस गई। जिसका उपचार सीएचसी में चल रहा है।
गांव निवासी रमेशचंद्र यादव की पुत्री डिंपल (28) मोबाइल चार्ज करने के लिए बोर्ड में चार्जर लगा रही थी। इसी बीच करेंट की चपेट आ गयी। आननफानन में परिजन उसे सीएचसी ले गये जहां उसका उपचार चल रहा है।