नेताओं ने यह भी आरोप लगाया कि प्रदर्शन को दबाने के उद्देश्य से आनंद यादव सहित सपा के पांच कार्यकर्ताओं को पहले ही हाउस अरेस्ट किया गया था। सपा नेताओं ने मांग की कि प्रदेश के सभी उच्च शिक्षण संस्थानों में विद्यार्थियों के लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए छात्र संघ चुनावों को तत्काल प्रभाव से पुनः शुरू किया जाए, ताकि छात्र अपनी समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठा सकें।
उन्होंने मनमानी फीस वृद्धि पर तुरंत रोक लगाने और पूर्व में बढ़ाई गई फीस की पुनः समीक्षा करने की भी मांग की, ताकि आम परिवारों पर पड़ रहे आर्थिक बोझ को कम किया जा सके।
महाराजा सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों में भी कॉलेज प्रशासन की मनमानी पर अंकुश लगाने, छात्र हितों की रक्षा करने और समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए एक समयबद्ध तंत्र स्थापित करने की आवश्यकता पर जोर दिया गया।
इस विरोध प्रदर्शन के दौरान रोशन यादव, हर्षित यादव, प्रदीप यादव, संजय पहलवान, अवनीश यादव, विकास यादव, गोलू यादव, लालजीत क्रांतिकारी, संतोष गौतम, शबनम खातून आदि मौजूद रहे।