समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव गुरुवार को वाराणसी आएंगे। वह पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के आवास जाकर मुलाकात करेंगे। इससे कार्यकर्ता उत्साहित हैं। बुधवार का पार्टी कार्यालय में बैठक करके स्वागत की रणनीति बनाई है।
महानगर इकाई के निवर्तमान अध्यक्ष विष्णु शर्मा के मुताबिक, पार्टी अध्यक्ष का नौ फरवरी को बाबतपुर से नदेसर स्थित होटल तक जगह-जगह स्वागत किया जाएगा। वाराणसी से बलिया व गाजीपुर जाएंगे, फिर देर शाम लौटकर आएंगे। वाराणसी में ही रात्रि विश्राम करेंगे। पार्टी नेता व कार्यकर्ताओं से मुलाकात चर्चा करेंगे। 10 फरवरी को पूर्व एमएलसी काशीनाथ यादव के घर जाएंगे। जवाहरनगर कॉलोनी जाकर प्रदीप बजार को श्रद्धांजलि देंगे। विवेकपुरम कॉलोनी जाकर रासपा के संरक्षक शशि प्रताप सिंह से मुलाकात करेंगे। फिर एयरपोर्ट से रवाना हो जाएंगे। बैठक में पूजा यादव, अजय चौधरी, दिलीप कश्यप, शमीम अंसारी, दीपचंद गुप्ता, अब्दुल कलाम कुरैशी मौजूद रहे।