उनकी यह पोस्ट ऐसे समय पर आई है, जब अनिरुद्धाचार्य महाराज और अखिलेश यादव के वायरल वीडियो और टिप्पणियों ने राजनीति को गर्मा दिया है।
अनिरुद्धाचार्य ने इसका जवाब देते हुए कहा कि भगवान कृष्ण को बहुत सारे नामों से पुकारा जाता था, उनकी मां ने उन्हें पहले कन्हैया कहकर पुकारा था। इस पर अखिलेश ने कहा कि बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं, आगे अखिलेश यादव ने कहा कि बस यहीं आपका और हमारा रास्ता अलग-अलग हो गया। इसके साथ ही अनिरुद्धाचार्य को 'शूद्र' शब्द का इस्तेमाल नहीं करने की सलाह भी देते दिखाई दिए।
अब मामले पर 16 जुलाई को प्रतिक्रिया देते हुए अनिरुद्धाचार्य महाराज ने इसे मामले को मुसलमानों से जोड़ दिया। उन्होंने पूर्व सीएम अखिलेश का नाम लिए बगैर हमला बोला। उन्होंने प्रवचन के दौरान कहा कि 'यूपी के एक पूर्व मुख्यमंत्री मेरे से कहते हैं आपका रास्ता अलग और मेरा रास्ता अलग, क्यों, क्योंकि मैंने उनके पूछे गए प्रश्न का उनके मनमुताबिक उत्तर नहीं दिया। उन्होंने कहा कि मैंने वही उत्तर दिया जो सच है। वो मुसलमानों से नहीं कहते कि तुम्हारा रास्ता अलग, हमरा रास्ता अलग, वो मुसलमानों से नहीं कहते हैं कि जो तुम्हारा रास्ता है वही हमारा रास्ता है।