जिन्ना की तस्वीर को लेकर फैले विवाद पर सपा विधायक नफीस अहमद ने मीडिया को विवादित बयान दिया है। गोपालपुर से विधायक और अलीगढ़ मुस्लिम युनिवर्सिटी छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष नफीस अहमद ने आंदोलन का विरोध करने वाले लोगों को दोगला करार दिया है।
वो शुक्रवार को एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए आजमगढ़ शहर में थे। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि संघी लोग हमें देशभक्ति न सिखाएं । बीएचयू में धरना हिंदू दे रहे थे। उनका विरोध करने वाले भी दोगले लोग थे।
देश में विकास, रोजगार और अन्य मुद्दों पर फेल होने के बाद मोदी और योगी सरकार लोगों का ध्यान बंटानें के लिए इस तरह के प्रकरण को उठा रही है। मुद्दा यह है कि हमें रोजगार चाहिए, महंगाई पर लगाम चाहिए, विकास चाहिए इन सब मुद्दों पर मोदी और योगी सरकार फेल है इसलिए वह लोगों की भावनाओं को भड़का रही है।
आरएसएस के लोग न तो मुसलमानों के दोस्त हैं और न हिंदुओं के दोस्त हैं। ये देश के भी नहीं हैं। अगर दोस्त होते तो बीएचयू के अंदर जो आंदोलन हुआ आंदोलन करने वाले भी हिंदू थे और उनका विरोध करने वाले यही दोगले लोग थे। आज अलीगढ़ यूनिवर्सिटी में बच्चे विरोध कर रहे हैं उनका भी विरोध करने वाले यही हैं।