फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: रंगदारी मांगने के आरोप में सपा नेता का जेठ गिरफ्तार, पुलिस ने खोली आरोपी की हिस्ट्रीशीट

Sat, 30 May 2026 10:13 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।

सार

गाजीपुर जिले की पुलिस ने रंगदारी मांगने के आरोप में सपा नेता के जेठ को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी अच्छेलाल बिंद की हिस्ट्रीशीट खोली। साथ ही उसे भू माफिया के रूप में चिह्नित किया।  
विज्ञापन
arrest - फोटो : arrest
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रंगदारी मांगने के आरोप में सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ की प्रदेश सचिव बिंदु बाला बिंद के जेठ अच्छेलाल बिंद को पुलिस ने शुक्रवार को घर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी अच्छेलाल बिंद जमीन पर अवैध कब्जा करता था। पुलिस ने उसकी हिस्ट्रीशीट खोलने के साथ भू-माफिया के रूप में चिह्नित किया है। उस पर सिर्फ शहर में 12 प्राथमिकी दर्ज हैं। 28 मई को अधिवक्ता जगतमोहन बिंद ने सपा की नेता बिंदु बाला बिंद सहित तीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

विज्ञापन


सीओ सिटी शेखर सेंगर ने बताया कि बीते 28 मई को अधिवक्ता जगतमोहन बिंद ने सपा की नेता बिंदु बाला बिंद, उनके पति केशव बिंद और जेठ अच्छेलाल बिंद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोप लगाया था कि तीनों ने पांच लाख रुपये रंगदारी की मांग की थी। सीओ सिटी ने बताया कि मुख्य आरोपी अच्छेलाल बिंद को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह भूमि पर अवैध कब्जा करता है। इसके खिलाफ शहर कोतवाली में 12 प्राथमिकी दर्ज है। पुलिस ने उसे भू-माफिया के रूप में चिह्नित किया है। अच्छेलाल बिंद की हिस्ट्रीशीट भी खोली गई है।

सीओ सिटी ने बताया कि सपा की नेता बिंदु बाला बिंद और उनके पति केशव बिंद के खिलाफ साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं। साक्ष्य इसके बाद दोनों की गिरफ्तारी होगी। वहीं, सपा जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने बताया कि मामला राजनीति से प्रेरित है। सरकार के इशारे पर सवाल पूछने वालों पर प्राथमिकी दर्ज कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें