सूबे में विकास की बयार बह रही है जबकि भाजपा नेता केवल बयान देने में मगन हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनता के साथ धोखा कर रहे हैं। छल करने वालों से सजग रहने की जरूरत है।
ये बातें बुधवार को सपा की सप्ताह भर चली जनसंदेश साइकल यात्रा के समापन पर बुधवार को जिला मुख्यालय पर हुई सभा के मुख्य अतिथि लोक निर्माण एवं सिंचाई राज्यमंत्री सुरेंद्र पटेल ने कही। इससे पहले शहर के सभी 90 वार्डों और गांवों से नेता साइकल जलूस लेकर मुख्यालय पहुंचे।
राज्यमंत्री ने कहा कि सात दिनों की साइकिल यात्रा में आपने हर वार्ड और गांव में जाकर लोगोें को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। सबको बताया कि प्रदेश सरकार बिना किसी भेदभाव के हर वर्ग का विकास करने में लगी है।
पूर्व मंत्री शतरुद्र प्रकाश ने कहा कि सरकार ने सूबे में विकास के काम किए हैं। इसी तरह का जोश बना रहा तो सपा को वर्ष 2017 में चुनाव जीतने से कोई रोक नहीं सकता है। महानगर अध्यक्ष ने कहा कि एक मरीज को ढाई लाख रुपये देकर प्रधानमंत्री बार-बार प्रचारित कर रहे हैं जबकि बनारस में मुख्यमंत्री कोष से इलाज के लिए ढाई करोड़ रुपये जरूरतमंदों को दिए जा चुके हैं।
पूर्व सांसद रामकिशुन यादव, जिलाध्यक्ष सतीश फौजी, महिला आयोग की उपाध्यक्ष सुमन यादव, अखिलेश मिश्र, विधायक महेंद्र पटेल, वाराणसी के प्रभारी एसएन सिंह, इस्तकबाल कुरैशी, डा. ओपी सिंह, प्रदीप जायसवाल, रीबु श्रीवास्तव, सुधीर सिंह, राजेंद्र त्रिवेदी प्रियांशु यादव ने विचार व्यक्त किए।
वरुण सिंह, अक्षय पांडेय, महेंद्र पाल पिंटू, कामेश्वर दीक्षित किशन, आशुतोष सिन्हा, विजय जायसवाल, राजू यादव, राजेश मिश्रा, प्रशांत जायसवाल, राधाकृष्ण यादव, रितेश केशरी आदि नेता जुलूस लेकर पहुंचे।