वाराणसी। समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने बृहस्पतिवार को एमएलसी आशुतोष सिन्हा और महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा के नेतृत्व में जनसमस्या को लेकर नगर आयुक्त को पत्रक सौंपा। इसके साथ ही मिनी सदन में बिना चर्चा के बजट की हस्ताक्षरित कॉपी पार्षदों को भेजने पर आक्रोश जताया।
एमएलसी ने कहा कि ऐसा पहली बार हुआ है कि सदन में बिना चर्चा और सदन की स्वीकृति के बजट की हस्ताक्षरित कॉपी पार्षदों को दे दी गई। उन्होंने महापौर और नगर आयुक्त में मिलीभगत का भी आरोप लगाया।
सपा नेता डॉ. ओपी सिंह ने कहा कि वार्डों में सफाई व्यवस्था ध्वस्त है। सफाई कर्मचारियों की संख्या मानक से कम है। हर तरफ गंदगी का अंबार है। अतिक्रमण हटाने के नाम पर गरीब, ठेले, खोमचे वालों का उत्पीड़न किया जा रहा है। सदन में पार्षद दल नेता कमल पटेल एवं सचेतक हारुन अंसारी, गोपाल यादव, राजेश पासी, पार्षद प्रशांत सिंह पिंकू, मानसिंह राजभर, हारुन राइन, नासिर जमाल, शंकर विशनानी आदि मौजूद रहे।