फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेरोजगारी के खिलाफ सपा ने जलाया मशाल जलाया

विज्ञापन
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर पूरे प्रदेश में बेरोजगारी के खिलाफ मशाल जलाया गया। इसी क्रम में 9 तारीख को 9 बजे से 9 मिनट तक मोमबत्ती, टार्च, मोबाइल की लाइट जलाकर विरोध दर्ज कराने का कार्यक्रम समाजवादियों ने किया।
विज्ञापन

सपा जिला अध्यक्ष सुजीत यादव और महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा के नेतृत्व में सभी संगठनों ने विरोध दर्ज कराया। समाजवादी युवजनसभा महानगर अध्यक्ष सत्यप्रकाश सोनकर सोनू और पूर्व पार्षद वरुण सिंह के नेतृत्व में लंका सिंह द्वार पर मोमबत्ती, टार्च व मोबाइल की लाइट जलाकर बेरोजगारी के मुद्दे पर फेल डबल इंजन की सरकार का विरोध किया गया। महानगर अध्यक्ष सत्यप्रकाश सोनकर सोनू ने कहा देश का नौजवान बेरोजगारी के बोझ तले दबा जा रहा और सरकार केवल चुनावी भाषणों में व्यस्त है। विरोध दर्ज कराने वालों में प्रमुख रूप से जितेंद्र यादव, आशुतोष सिन्हा, राकेश कुमार पॉल, सतीश पाल, ब्यूटी सोनकर, स्वपनील सोनकर सौरभ , विक्की सोनकर , वीनय भट्ट , विनोद पॉल , बाबा अली , सुभाष यादव , राहुल दास , किशन राजभर , अरविंद यादव गोलू , सचिन यादव शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें