फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसान हुआ सफर: दक्षिण के यात्रियों ने बढ़ाई काशी से चेन्नई, हैदराबाद व बंगलूरू की फ्लाइट, 32 विमान भर रहे उड़ान

Sat, 09 Nov 2024 10:03 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी के बाबतपुर एयरपोर्ट से दक्षिण भारत के लिए 32 विमानों का संचालन हो रहा है। इनमें सबसे अधिक हैदराबाद, बंगलूरू और फिर चेन्नई की विमान सेवाएं है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काशी में दक्षिण भारतीय सैलानियों की बढ़ती आवाजाही का असर बाबतपुर एयरपोर्ट पर देखने को मिल रहा है। दो साल पहले दक्षिण भारत के लिए जहां सात से आठ विमानों का संचालन होता था, अब 32 विमानों का संचालन हो रहा है। सबसे अधिक हैदराबाद, बंगलूरू और फिर चेन्नई की विमान सेवाएं है।

विज्ञापन


आठ से दस हजार रोजाना यात्रियों की आवाजाही वाले बाबतपुर एयरपोर्ट पर डेढ़ से दो हजार यात्री सिर्फ दक्षिण भारत के हैं। एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया कि विमानन कंपनियों का जोर दक्षिण भारत की ओर ज्यादा है। काशी और दक्षिण भारत का जुड़ाव आसान हो गया है। सही समय पर संचालित उड़ानों का असर यात्रियों की बढ़ती संख्या पर पड़ा है।

वाराणसी-हैदराबाद के बीच 12 विमान, वाराणसी-बंगलूरू के बीच 10 विमान और चेन्नई के बीच आठ विमान सेवाएं है। केरल के कोचिन और त्रिवेंद्रम समेत अन्य एयरपोर्ट के लिए भी जल्द विमान सेवाएं शुरू होने वाली हैं। विमानन कंपनियों की ओर से रूट का सर्वे कराया जा रहा है। त्योहारी सीजन में विमान और यात्रियों की संख्या में 25 फीसदी तक इजाफा हुआ है। बाबतपुर एयरपोर्ट पर सबसे अधिक दिल्ली की 18 और मुंबई की 16 विमान संचालित होती है। ज्यादा दबाव दिल्ली और मुंबई रूट पर है।
विज्ञापन


भोर में मुंबई की और खजुराहो की भी सीधी सेवा शुरू
टूर ऑपरेटर सुधांशु सक्सेना ने बताया कि विंटर शेड्यूल में कुछ शहरों के लिए बंद हुई उड़ानें भी शुरू हो रही हैं। इंडिगो की खजुराहो के बीच सीधी विमान सेवा शुरू हो रही है। वहीं, मुंबई से अल सुबह वाराणसी के लिए नई सेवा शुरू हुई है। मुंबई से भाेर में 4.25 बजे उड़ान भरेगी और 6.25 बजे वाराणसी पहुंचेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें