मार्केट में छठी मईया की बनी तस्वीर वाली पीतल के सूप
- फोटो : अमर उजाला
मार्केट में छठी मईया की बनी तस्वीर वाली पीतल के सूप
चौक के पीतल कारोबारी अनिल कसेरा ने बताया कि पीतल के सूप का विशेष रूप से काफी डिमांड है। इसके अलावा, पीतल का दउरा, कठौती, छिलनी, लक्ष्मी-विष्णु भगवान की मूर्ति समेत अन्य चीजों की डिमांड छठ पर्व के दौरान बढ़ जाती है। पीतल के सूप में छठ मैया की तस्वीर बनी हुई है। इसकी मांग ज्यादा है। इस बार बाजार में दउरा भी पीतल का आने लगा है। इसकी भी डिमांड है, लेकिन लोग अपने बजट के अनुसार ही इसकी खरीदारी करते हैं। इसकी शुरुआती कीमत 2500 रुपये से लेकर 5000 रुपये तक है। गंगाजल लाने के लिए पीतल की बाल्टी भी खरीदी जा रही है।
डाला छठ के लिए खरीदारी करतीं महिलाएं।