उन्होंने बताया कि नाविकों की इन्ही समस्याओं को देखते हुए मंगलवार को सुबह मैंने ट्विटर के जरिए अभिनेता सोनू सूद से इन नाविकों के लिए मदद मांगी और 40 मिनट में ही उनका रीट्वीट आ गया कि आज के बाद ये 350 परिवार भूखे नहीं सोएंगे।
दिव्यांशु ने बताया कि उन्हें सोनू सूद की टीम की तरफ से कॉल भी आया और टीम ने इन नाविकों की पूरी लिस्ट और जानकारी भी मांगी है। जल्द ही उनके द्वारा नाविकों के लिए राशन पहुंचाया जाएगा।
उन्होंने कहा मैं सोनू सूद सर का दिल से शुक्रिया अदा करना चाहता हूं कि उन्होंने इतनी जल्दी मेरे ट्वीट का रिप्लाई(जवाब) करते हुए इन नाविकों की मदद के लिए आगे आए।