रिया चक्रवर्ती ने कहा कि सुशांत मुझे लाइक ही करता होगा, जो उसने अपनी ड्रीम कंपनी से मुझे जोड़ा होगा। अपने भाई को यूरोप टूर पर लेकर जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि शौविक हमारे साथ जाना नहीं चाहता था क्योंकि उसे पता था कि सुशांत और मैं कपल हैं तो ऐसे में उसका उनके साथ जाना सही नहीं लगता है लेकिन सुशांत ने शौविक को बार बार मैसेज किया कि आजा यार, आजा यार, आजा यार। मेरे पास सुशांत के ये सारे मैसेज हैं। यूरोप टूर के दौरान शौविक ने हमें इटली में ज्वाइन किया था।