बुधवार को उनके मोबाइल पर सोनू सूद के कार्यालय से फोन आया। फोन करने वाले ने बताया कि अस्पताल के डॉक्टर से बच्चे के इलाज के सिलसिले में बात हो गई है। वह निंश्चिंत होकर बच्चे का इलाज कराएं।
उसके बाद उन्होंने गुरुवार को सुबह करीब 10 बजे राबर्ट्सगंज स्थित निजी अस्पताल में बच्चे को भर्ती करा दिया। यहां बच्चे का इलाज शुरू हो गया है। संतोष ने बताया कि डॉक्टर ने बच्चे के इलाज में 3200 रुपये खर्च पड़ने की बात बताई थी।
उधर, अस्पताल में मौजूद चिकित्साकर्मी ने बताया कि सोनू सूद की तरफ से अस्पताल के खाते में 3200 रुपये बच्चे के इलाज के लिए भेज दिए गए हैं। बच्चे का इलाज शुरू कर दिया गया है।