फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी के 350 नाविकों की मदद के लिए सोनू सूद ने भेजा राशन

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। अभिनेता सोनू सूद ने एक बार फिर से काशीवासयों का दिल जीत लिया। ट्विटर पर काशी से मदद के लिए गुहार लगी तो 40 मिनट में ही सोनू ने मदद का हाथ भी बढ़ा दिया और दोपहर तक 350 मांझी परिवारों के लिए राशन भी पहुंच गया।
विज्ञापन

मंगलवार को शिवाला घाट के आसपास रहने वाले सौ परिवारों में राशन का वितरण किया गया। लॉकडाउन और बाढ़ के चलते भुखमरी के कगार पर पहुंच चुके नाविकों की मदद के लिए सोनू सूद ने हाथ बढ़ाया है। ट्वीटर पर जब काशी से दिव्यांशु ने मदद की गुहार लगाई तो सोनू सूद ने केवल 40 मिनट बाद ही मदद का भरोसा दिलाया। यह जानकारी उन्होंने खुद अपने ट्वीटर अकाउंट से दी।
होप फाउंडेशन के दिव्यांशु उपाध्याय ने बताया कि नाविकों की समस्याओं को देखते हुए मंगलवार को सुबह मैंने ट्वीटर अकाउंट के जरिये अभिनेता सोनू सूद से इन नाविकों के लिए मदद मांगी और 40 मिनट में ही उनका रीट्वीट आ गया कि आज के बाद ये 350 परिवार भूखे नहीं सोएंगे। दिव्यांशु ने बताया कि उन्हें सोनू सूद की टीम की तरफ से कॉल भी आया और टीम ने इन नाविकों की पूरी लिस्ट और जानकारी भी मांगी। दोपहर तक 350 राशन किट भी पहुंच गया और 100 परिवारों में इसका वितरण किया गया। उन्होंने कहा मैं सोनू सूद सर का दिल से शुक्रिया अदा करना चाहता हूं कि उन्होंने इतनी जल्दी मेरे ट्वीट का रिप्लाई करते हुए नाविकों की मदद के लिए आगे आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें