फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: नमक सत्याग्रह की थीम पर संवरेगा सोनिया पोखरा

विज्ञापन
पोखरे का निर्माण करते मेयर अशोक तिवारी - फोटो : Samvad
विज्ञापन
करीब दो साल के लंबे इंतजार और कानूनी गतिरोध के बाद आपसी समझौते से सोनिया पोखरे के सुंदरीकरण का रास्ता साफ हो गया है। शुक्रवार को मेयर अशोक कुमार तिवारी, नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल और एडवोकेट संतोष कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से नारियल फोड़ कर ऐतिहासिक तालाब के सुंदरीकरण कार्य का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

मेयर ने कहा कि सोनिया पोखरे का सुंदरीकरण नमक सत्याग्रह की थीम पर कराया जाएगा। वर्ष 1930 में जब महात्मा गांधी ने नमक सत्याग्रह का शंखनाद किया था, तब ब्रिटिश हुकूमत देश भर में इसके समर्थकों को गिरफ्तार कर रही थी। उस दौर में आजादी के मतवाले और वाराणसी के प्रथम सांसद डॉ. रघुनाथ सिंह ने मात्र 19 वर्ष की अल्पायु में इसी सोनिया पोखरे पर नमक कानून तोड़कर सत्याग्रह का बिगुल फूंका था। उनके इस अप्रतिम योगदान को नमन करते हुए सोनिया मार्ग व तालाब का नामकरण डॉ. रघुनाथ सिंह के नाम पर किया जाएगा। वहां उनकी भव्य मूर्ति भी स्थापित की जाएगी। तालाब की भूमि पर जल्द ही एक आधुनिक ओपन जिम का निर्माण भी कराया जाएगा। इस दौरान क्षेत्रीय पार्षद प्रवीण राय, राष्ट्रीय महामंत्री अशोक अग्रहरि, शुभम सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश कुशवाहा, पार्षद इंद्रेश सिंह, विवेक कुशवाहा, श्याम आसरे मौर्य, सिद्धनाथ शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें