फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जज्बे को सलाम: 113 दिन में ढाई इंच के पहिये पर 10550 किमी की यात्रा करेंगी सोनी, 20 राज्यों का पूरा करेंगी सफर

Sun, 19 Jan 2025 12:41 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

काशी की स्केटिंग खिलाड़ी सोनी चौरसिया 113 दिन में 20 राज्यों में 10550 किमी की यात्रा करेंगी। ये यात्रा वह स्केटिंग के जरिये पूरी करेंगी। यात्रा काशी से शुरू होकर काशी में ही संपन्न होगी। 
विज्ञापन
स्केटिंग खिलाड़ी और कथक नृत्यांगना सोनी चौरसिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्केटिंग खिलाड़ी और कथक नृत्यांगना सोनी चौरसिया काशी से 20 राज्यों की यात्रा पर जाएंगी। वह रोज तीन घंटे रेत पर दौड़ती हैं और दो घंटे स्केटिंग करती हैं। यात्रा की शुरुआत वह सिगरा स्टेडियम में सोमवार सुबह आठ बजे करेंगी। यात्रा को महापौर अशोक तिवारी हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। 

विज्ञापन


20 राज्यों से होकर काशी में संपन्न होगी योत्रा
सोनी चौरसिया ने बताया कि काशी से शुरू होने वाली यात्रा 20 राज्यों से होकर काशी में संपन्न होगी। 10,550 किलोमीटर का सफर वह स्केटिंग से पूरा करेंगी। इससे पहले 2022 में सोनी लाल चौक से कन्याकुमारी तक का सफर स्केटिंग से पूरा कर चुकी हैं। वह यात्रा 5011 किलोमीटर की थी। 124 घंटे तक स्केटिंग के साथ कथक का विश्व रिकॉर्ड भी सोनी के नाम है।

113 दिन की है यात्रा
सोनी चौरसिया ने बताया कि योग से आरोग्य तक यात्रा 20 राज्यों से गुजरेगी। वह 113 दिन तक वह मेडिटेशन के साथ, मणिकर्णिका से रामनगर तक दौड़ लगाती हैं। उन्हें 2016 में यश भारती पुरस्कार मिल चुका हैं। वह बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की काशी प्रांत की ब्रांड अंबेसडर भी हैं। वह अयोध्या भी स्केटिंग करते जा चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें