फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: स्केटिंग करते 113 दिन की आरोग्य यात्रा पर रवाना हुईं सोनी चौरसिया

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। स्केटिंग खिलाड़ी व कथक नृत्यांगना सोनी चौरसिया की दूसरी आरोग्य यात्रा सोमवार को सुबह नौ बजे शुरू हुई। यात्रा को सिगरा के डॉ. संपूर्णाानंद स्टेडियम से मेयर अशोक कुमार तिवारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

स्केटिंग करते हुए वाराणसी से अयोध्या यात्रा के एक वर्ष के भीतर सोनी चौरसिया की दूसरी यात्रा है। 113 दिन की यह यात्रा 20 राज्यों से गुजरेगी। इसमें वह 10550 किलोमीटर का सफर करेंगी। इससे पहले सोनी चौरसिया 2022 में लाल चौक से कन्याकुमारी तक 5011 किलोमीटर का सफर स्केटिंग से पूरा चुकी हैं। 124 घंटे से अधिक समय तक स्केटिंग के साथ कथक करने का विश्व रिकॉर्ड भी इनके नाम ही है। वाराणसी से शुरू होकर यह यात्रा चंदौली होते हुए बिहार के भभुआ में प्रवेश करेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें