फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री पहुंचीं अस्पताल तो लड़खड़ाते मिले सीएमएस, मुंह से आ रही थी बदबू, पद से हटाए गए

Mon, 08 May 2017 07:40 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,सोनभद्र
विज्ञापन
जिला अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंची थी प्रभारी मंत्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सूबे की राज्यमंत्री और सोनभद्र जिले की  प्रभारी मंत्री अर्चना पांडेय सोमवार की सुबह जिला अस्पताल पहुंची तो उन्हें मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. आरबी गौतम लड़खड़ाते मिले। मंत्री के साथ उनका बातचीत करने का लहजा भी ठीक नहीं था।
विज्ञापन


नाराज मंत्री के निर्देश पर एडीएम रामचंद्र और एसीएमओ डा. वीके अग्रवाल की निगरानी में तीन सदस्यीय टीम ने डॉ गौतम का मेडिकल कराया। सीएमओ ने तत्काल डॉक्टर आरबी गौतम को सीएमएस पद से हटा दिया है। उनकी जगह डॉ पीबी गौतम को सीएमएस बनाया गया है। साथ ही डीएम पीके उपाध्याय ने डॉ आरबी गौतम के निलंबन की संस्तुति भी कर दी है।

प्रभारी मंत्री अर्चना पांडेय  सुबह दस बजे के करीब जिला अस्पताल का जायजा लेने पहुंची। मंत्री ने वार्ड में भर्ती मरीजों से मिलने वाली सुविधाओं के बारे में  पूछताछ की। दवा काउंटर पर मरीजों को दी जाने वाली दवाइयों के बारे में जानकारी हासिल की।
विज्ञापन


इस दौरान मंत्री के पास पहुंचे सीएमएस डॉक्टर आरबी गौतम मरीजों को दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में बताने लगे। उनका बात करने का तरीका सही नहीं था। मुंह से आ रही बदबू भी काफी कुछ बयां कर रही थी। मंत्री ने फटकार लगाई तो आरबी गौतम ने कहा कि यह अस्पताल उनका है।

यह बात सुनकर वहां मौजूद भाजपा कार्यकर्ता उखड़ गए। मंत्री ने एडीएम रामचंद्र को तत्काल सीएमएस का मेडिकल करवाकर रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा।

एडीएम की मौजूदगी में एसीएमओ डा. वीके अग्रवाल की निगरानी में डॉ. पीबी गौतम, डॉ. के. कुमार और डॉ. राजेंद्र कुमार ने सीएमएस का मेडिकल किया। एडीएम रामचंद्र ने बताया कि सीएमएस डॉ. आरबी गौतम के मुंह से बदबू आ रही थी।

उन्होंने रिपोर्ट डीएम को दे दी है। वहीं सीएमओ डॉक्टर कृष्ण गोपाल सिंह ने कहा कि डॉ आरबी गौतम को सीएमएस पद से  हटा दिया गया है।

उधर डीएम प्रमोद कुमार उपाध्याय ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट में अल्कोहल की मात्रा नहीं आई है मगर सीएमएस के बात करने का तरीका सही नहीं था। कहा कि आरबी गौतम को निलंबित करने की संस्तुति कर दी गई है।
विज्ञापन

बोले सीएओ, लगता है रात की अभी उतरी नहीं

जिला अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंची थी प्रभारी मंत्री - फोटो : अमर उजाला
 मंत्री के निरीक्षण के दौरान मंत्री सीएमएस पर नाराज हुई तो सीएमओ डॉ कृष्ण गोपाल सिंह यह कहते सुने गए  कि लगता है कि रात की अभी उतरी नहीं है। प्रेस कांफ्रेस के दौरान प्रभारी मंत्री अर्चना पांडेय ने इस बात की पुष्टि की। कहा कि ऐसे लोगों पर हर हाल में सख्त कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें