फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra: घर के सामने खड़ी महिला को बेकाबू कार ने रौंदा, मौके पर ही मौत, कार सवार दो घायल

Wed, 12 Oct 2022 09:53 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र

सार

यूपी के सोनभद्र में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ।  वाराणसी-शक्तिनगर हाइवे पर चोपन थाना अंतर्गत करगरा मोड़ पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। कार की चपेट में आने से घर के बाहर खड़ी महिला की मौत हो गई। 
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनभद्र में वाराणसी-शक्तिनगर हाइवे पर चोपन थाना अंतर्गत करगरा मोड़ पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। कार की चपेट में आने से घर के बाहर खड़ी महिला की मौत हो गई। कार सवार दो अन्य लोग भी घायल हुए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

मारकुंडी निवासी हंसराज की पत्नी अंशु (45) बुधवार की सुबह घर के बाहर दरवाजे पर खड़ी थी। इसी दौरान चोपन की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर महिला को चपेट में लेते हुए सड़क किनारे पलट गई। आसपास के लोग दौड़कर घटना स्थल पर पहुंचे। महिला और कार सवारों को बाहर निकाला। तब तक महिला की मौत हो चुकी थी। कार सवार दोनों घायलों की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें