फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather In UP: यूपी में आज भी कई जिलों में जोरदार बारिश के आसार, वाराणसी आने का है प्लान तो पहले जान लें अपडेट

Wed, 12 Oct 2022 09:28 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी में बुधवार सुबह से ही ठंडी-ठंडी हवा भी चल रही है। वहीं, बारिश से गंगा के जलस्तर में फिर से बढ़ोतरी हो रही है। मौसम विभाग ने 12 अक्तूबर यानि आज के लिए बारिश की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
बारिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के कई जिलों में आज भी बारिश के आसार हैं। लगातार हो रही बरसात से मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है तो वहीं जलभराव की समस्या भी सामने आ रही है। वाराणसी की अगर बात करें तो बुधवार को आसमान बादलों से घिरा है। दोपहर तक बारिश की संभावना भी है। बारिश की वजह से सुबह और शाम को अब सिहरन भी लगने लगी है। मौसम विभाग ने इस पूरे हफ्ते बादलों की आवाजाही और बूंदाबांदी के संकेत दिए हैं। 
विज्ञापन


वाराणसी में बुधवार सुबह से ही ठंडी-ठंडी हवा भी चल रही है। वहीं, बारिश से गंगा के जलस्तर में फिर से बढ़ोतरी हो रही है। मौसम विभाग ने 12 अक्तूबर यानि आज के लिए बारिश की चेतावनी दी है। बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर ने वाराणसी में दो दिन तक लगातार बारिश की आशंका जताई है। लेकिन साथ ही ये भी बताया कि वाराणसी में लखनऊ, कानपुर और वेस्ट यूपी की तरह से मूसलाधार बारिश नहीं होगी, वाराणसी में रिमझिम बारिश ही होगी। मौसम खुलने के साथ ही गुलाबी ठंड दस्तक दे सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें