फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगी सरकार के मंत्री का दावा, दिल्ली में बनेगी भाजपा की सरकार

Sat, 08 Feb 2020 05:45 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

प्रदेश के ऊर्जा राज्यमंत्री रमाशंकर पटेल ने कहा है कि देशहित में सरकार ने बड़े फैसले लिए हैं। राम मंदिर ट्रस्ट में ओबीसी समुदाय को सदस्य न बनाए जाने पर कहा कि ट्रस्ट का गठन सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार किया गया है। शाहीन बाग में पीएफआई की संलिप्तता के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है। देखते जाइए सरकार क्या-क्या करती है।

विज्ञापन


सोनभद्र जिले के घोरावल में शनिवार को पत्रकार वार्ता के दौरान राज्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली चुनाव के मद्देनजर विपक्ष जबरदस्ती नागरिकता संशोधन कानून(सीएए) को मुद्दा बना रहा है। विपक्ष का यह हथियार उल्टा पड़ गया है और हम दिल्ली में सरकार बनाने जा रहे हैं।

सीएए से देश के किसी नागरिक को कोई नुकसान नहीं है। हमारी सरकार ने देश के बड़े-बड़े मुद्दों को हल किया है। हमने 70 साल की समस्या अनुच्छेद 370 व 35ए को खत्म किया। 500 साल पुरानी राम मंदिर की समस्या का समाधान कर मंदिर निर्माण की राह प्रशस्त की।

विज्ञापन
विज्ञापन

अमानवीय तीन तलाक को हमने खत्म कर मुस्लिम महिलाओं को सुरक्षा प्रदान की। प्रदेश में शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में दुर्व्यवस्था के लिए पिछली सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए उन्होंने कहा कि शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में हमने बीते तीन साल में काफी काम किया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में हम स्वतंत्रता संग्राम के आदर्शों व मूल्यों की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहे हैं और भारत एक बार फिर सोने की चिड़िया बनने की ओर अग्रसर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें