फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्र : कॉलेज में बने क्वारंटीन सेंटर से फरार 18 लोगों को पुलिस ने पकड़ा

Thu, 23 Apr 2020 09:09 PM IST
विचित्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश पुलिस।
विज्ञापन

सोनभद्र जिले के संत कीनाराम पीजी कॉलेज में बने क्वारंटीन सेंटर से फरार सभी 18 लोगों को बुधवार रात से बृहस्पतिवार तक मध्य प्रदेश, झारखंड और मिर्जापुर में दबिश देकर पकड़ लिया गया। पुलिस ने नौ लोगों को झारखंड में क्वारंटीन करा दिया, जबकि नौ लोगों को हिरासत में लेकर राबर्ट्सगंज कोतवाली ले आई। 

विज्ञापन


उधर, ओबरा मस्जिद में मिले 19 लोगों में से 15 की दूसरी रिपोर्ट भी निगेटिव आई है। इनमें से एक व्यक्ति की रिपोर्ट नहीं आई है, जबकि तीन अन्य के सैंपल भेजे नहीं गए हैं। बुधवार रात सदर कोतवाल मिथिलेश मिश्रा ने फोर्स के साथ मध्य प्रदेश के चितरंगी में दबिश दी। कोन एसओ और विण्ढमगंज थानाध्यक्ष ने झारखंड के अमरोहा समेत विभिन्न गांवों में दबिश दी। स्वाट टीम और एसओजी टीम भी मिर्जापुर समेत अन्य जिलों में दबिश देने में जुटी रही। इस दौरान सभी 18 लोग पकड़ लिए गए।

पीडब्ल्यूडी में अवर अभियंता भरत सिंह की तहरीर पर संत कीनाराम पीजी कॉलेज क्वारंटीन सेंटर से भागे 18 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। एसपी आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि क्वारंटीन सेंटर से फरार सभी लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पकड़े गए नौ आरोपियों को झारखंड में ही क्वारंटीन करा दिया गया है। जबकि मध्य प्रदेश, मिर्जापुर से पकड़े गए नौ लोगों को सदर कोतवाली क्षेत्र में बने क्वारंटीन सेंटरों में रखने की व्यवस्था की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें