फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहायक महाप्रबंधक की मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत 0

विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा। 1200 मेगावाट की लैंको अनपरा सी परियोजना में बुधवार को दोपहर बाद मालगाड़ी की चपेट में आने से सहायक महाप्रबंधक बंशीधर दुबे गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में उन्हें एनटीपीसी संजीवनी चिकित्सालय ले जाया गया। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। उनकी मौत से परियोजना में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

लैंको परियोजना में सहायक महाप्रबंधक के पद पर कार्यरत 61 वर्षीय बंशीधर दुबे निवासी लैंको कालोनी मूल निवासी लोकमानपुर पोस्ट विरामपुर थाना ज्ञानपुर, जिला संत रविदास नगर (भदोही) बुधवार को परियोजना के एमजीआर वर्कशाप के पास गिर गए। इस दौरान रेलवे वैगन की शटिंग कराई जा रही थी। इसकी चपेट में आकर वह गंभीर रूप से घायल हो गये। आसपास के कर्मचारियों ने घटना की जानकारी अधिकारियों को दी। मौके पर पहुंचे अधिकारी उन्हें उपचार के लिए संजीवनी चिकित्सालय शक्तिनगर ले गए। जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद अधिकारी शव लेकर अनपरा थाने पहुंचे तथा घटना की जानकारी परिजनों व पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे बीडी दुबे के पुत्र सिरिस दूबे ने लैकों परियोजना प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाते हुए स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराई है। आरोप लगाया है कि प्रबंधन की लापरवाही के कारण उनके पिता की मृत्यु हुई है। घटना से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। बताया गया कि बीडी दूबे एक साल पूर्व रिटायर हो चुके थे। जिन्हें एक साल के लिए एक्सटेंशन पर रखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें