फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशुओं का दर्द देखकर सिहर उठती है सोनम, स्कूल बैग में रखती हैं जानवरों के प्राथमिक उपचार का सामान

Thu, 09 Jan 2020 04:54 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
स्कूल बैग में रखती हैं जानवरों के प्राथमिक उपचार का सामान - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

वाराणसी शहर की कालोनियों, चौराहों, पार्कों, सड़कों के किनारों पर अगर कोई पशु चोट लगने के बाद दर्द से कराहता दिख जाता है तो सोनम सिहर उठती है। सब काम भूलकर वह बैग से तुरंत बैंडेज, इंजेक्शन, मलहम निकालकर उसे न केवल लगाती है, बल्कि बेहतर इलाज के लिए उसे पशु अस्पताल तक भी ले जाती है, जिससे कि उसका उपचार हो सके। 

विज्ञापन


बेनियाबाग निवासी सोनम को लोग अब जानवरों के मसीहा के नाम से जानते हैं। उसके इस कार्य में परिवारवालों का भी पूरा साथ मिल रहा है। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में बीकॉम प्रथम वर्ष की छात्रा सोनम का कहना है कि समाचार पत्र विक्रेता पिता शोभन राम के साथ ही सबके सहयोग से वह अपने मिशन में आगे बढ़ रही है।

विज्ञापन


दो साल पहले वह अपने घर में बैठी थी, देखा की कालोनी में एक कुतिया मर गई है। उसके बच्चे पास में ही खड़े रहे। यह देखा नहीं गया तो बच्चों को पालना शुरू की। वह बड़े हो गए लेकिन बीमारी की वजह से मर गए। सोनम अपने बैग में हर समय प्राथमिक उपचार के लिए मलहम, पट्टी, पशुओं को लगने वाला इंजेक्शन, दवा, बिस्किट आदि रखती हैं।

विज्ञापन

गंभीर रूप से घायल जानवरों को पशु अस्पताल ले जाती हैं। सोनम कहती है कि अगर कोई जानवरों को मारता है तो दुख होता है। हर किसी को जानवरों से प्रेम करना चाहिए। जानवरों को मारना नहीं चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें