फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा से ट्वीट कर बेटे ने पिता के लिए मांगी मदद, दवा लेकर घर पहुंची पुलिस

Mon, 25 May 2020 09:44 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
विज्ञापन
up 112 - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

हरियाणा में काम कर रहे मिर्जापुर जिले के एक युवक ने पिता को दवा पहुंचाने के लिए पुलिस को ट्वीट किया। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए पीआरवी ने युवक के घर दवा पहुंचाई। पुलिस के ट्विटर हैंडल को टैग कर हरियाणा में नौकरी करने वाले अरविंद उपाध्याय ने एक दवा की फोटो पोस्ट कर बताया कि वह कछवां थाना क्षेत्र के दियांव गांव के निवासी है। उनके माता-पिता घर पर अकेले रहते हैं। पिता की स्पाइन की दवा चल रही है। 

विज्ञापन


दवा खत्म हो जाने के कारण उनके स्पाइन में तेज दर्द है। घर पर कोई जिम्मेदार व्यक्ति दवा लाने वाला नहीं  है। लोकल मार्केट में दवा नहीं मिल पा रही है। ट्वीट का संज्ञान लेकर सोशल मीडिया सेल के नीरज ने प्रभारी प्रणय श्रीवास्तव को बताया। उन्होंने एसपी को मामले से अवगत कराया। एसपी डा. धर्मवीर सिंह के निर्देश पर 112 प्रभारी राकेश सिंह ने कछवां पीआरवी 1080 के माध्यम से दवा पहुंचाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें