मां का कहना था कि बेटे ने धमकी दी है कि यदि दोबारा लौटकर आ गए तो हाथ, पैर तोड़ दूंगा। पीड़ित की शिकायत पर सीओ ने जहानागंज थाने की पुलिस से जांच कराई तो पता चला कि सिद्धू का इकलौता बेटा साधन संपन्न है। बावजूद इसके वह मां-बाप को घर में रहने नहीं दे रहा है। उसने माता-पिता को किराएदार बताते हुए घर से बाहर कर दिया है।
इस संबंध में आरोपी ने कोर्ट में मुकदमा भी किया है। सीओ सदर मो अकमल खां ने बताया कि सिद्धू के बेटे को चेतावनी दी गई है कि जब तक कोर्ट का फैसला नहीं आ जाता, तुम्हारे माता-पिता इसी घर में रहेंगे। कोर्ट के फैसले के बाद कार्रवाई की जाएगी।