फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बेटे ने बेरहमी से पीटकर कर दी बुजुर्ग मां की हत्या, सामने आई ये वजह

Tue, 18 Aug 2020 09:25 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। एक युवक ने अपनी बुजुर्ग मां की पीट-पीटकर हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, वहीं आरोपी अभी तक फरार है।

विज्ञापन

चंदौली दिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के सिंकदरपुर गांव निवासी जफरून बेगम तीन पुत्रों गुड्डू, तस्लीम व मोइन के साथ रहती थीं। जबकि दो अन्य बेटे दूसरी जगह रहते हैं। दूसरी जगह रहने वाले एक बेटे को गांजा व शराब पीने की लत है।


रविवार की रात वह मां के घर गया। उस समय घर पर मां के अलावा कोई नहीं था। गांजा के नशे की तलब पूरी करने के लिए उसने मां से 50 रुपये की मांग की। लेकिन मां ने इनकार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इससे बेटे को गुस्सा आ गया। आरोप है कि उसने मां की पीट-पीटकर हत्या कर दी और फिर भाग गया। कुछ देर बार जब गुड्डू घर लौटा तो मां का खून से लथपथ शव देखा। इसके बाद उसने इसकी सूचना पड़ोस के लोगों को दी।

सोमवार सुबह में लोगों की मदद से वह शव दफनाने ले जा रहा था, लेकिन किसी ने सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें