फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र ने की खुदकुशी: पतंग उड़ाने पर मां ने डांटा तो 11 साल के बेटे ने मौत को लगाया गले, फंदे से लटककर दी जान

Fri, 27 Sep 2024 05:47 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां मां ने पतंग उड़ाने पर डांट लगाई तो 11 साल के बेटे ने फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली।घटना लोहता थाने के घमहापुर गांव की है। घटना के बाद पुलिस को सूचना दिए बगैर परिजनों ने अंत्येष्टि की। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी जिले के घमहापुर गांव में पतंग उड़ाने के लिए मां के डांटने पर कक्षा छह के छात्र ने फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों ने लोहता थाने की पुलिस को सूचना दिए बगैर शव की अंत्येष्टि कर दी।

विज्ञापन


लोहता थाना क्षेत्र के घमहापुर गांव का रहने वाला मुकेश पटेल पेशे से बुनकर है। मुकेश के दो बेटों और एक बेटी में तीसरे नंबर का अंश उर्फ कल्लू (11) सुबह दोस्तों के साथ खेत के मेड़ पर पतंग उड़ा रहा था। खेत का मालिक उसके घर गया।

शिकायत किया कि धान के खेत में पतंग उड़ाने से फसल खराब हो रही है। अंश घर गया तो उसकी मां सुशीला देवी ने उसे डांटा। इससे नाराज अंश ने घर की दीवार की खूंटी पर टंगे पैंट का फंदा बनाकर अपने गले में डाला और लटक गया। कुछ देर बाद परिजनों की नजर अंश पर पड़ी तो वह उसे लेकर पास के ही एक डॉक्टर के पास गए। डॉक्टर ने अंश को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें