फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनारस में शरारती तत्वों ने की माहौल बिगाड़ने की कोशिश, देवी-देवताओं के चित्रों पर पोती कालिख

Sat, 21 Jul 2018 02:00 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
प्रधानमंत्री के आगमन से पहले वीडीए ने शहर की प्रमुख इमारतों की दीवारों पर कराई थी चित्रकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन से पहले बनारस की प्रमुख इमारतों के दीवारों पर बनाई गई देवी-देवताओं की तस्वीरें अराजकतत्वों को खटकने लगी है। शुक्रवार को ऐसा ही एक मामला अंधरापुल क्षेत्र में सामने आया जहां सिटी गार्डन की दीवार पर बनाई गई देवी-देवताओं की तस्वीर पर अराजकतत्वों ने कालिख पोत दी।
विज्ञापन


मामला सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो चेतगंज थाने में पुलिस की ओर से अज्ञात के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को आहत करने का मुकदमा दर्ज किया गया। घटना को लेकर लोगों में खासा आक्रोश देखा गया।

14-15 जुलाई के पीएम मोदी के 13 वें दौरे के पहले वीडीए द्वारा काशी हिंदू विश्वविद्यालय के फाइन आर्ट्स के छात्र-छात्राओं से शहर की विशेषताओं पर फोकस करते हुए अलग-अलग क्षेत्र की इमारतों की दीवारों पर चित्रकारी कराई गई थी।
विज्ञापन


अंधरापुल स्थित सिटी गार्डेन की दीवार पर हिंदू देवी-देवताओं के चित्रों पर कालिख पोतने की जानकारी स्थानीय नागरिक रजनीश कन्नौजिया ने पुलिस को दी। 

कालिख पोते जाने की घटना से खुफिया तंत्र हुआ सक्रिय

उन्होंने बताया कि गुरुवार तक तस्वीरें सही थीं। गुरुवार की रात या शुक्रवार की भोर में सोची-समझी साजिश के तहत तस्वीरों पर कालिख पोती गई है। रजनीश ने मांग की कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

वाराणसी एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने प्रकरण के संबंध में चेतगंज थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। इंस्पेक्टर चेतगंज घटनास्थल के आसपास की इमारतों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से आरोपियों को चिह्नित कर गिरफ्तार करेंगे।


अंधरापुल क्षेत्र मेें दीवार पर बनी देवी-देवताओं की तस्वीर पर कालिख पोते जाने की घटना को पुलिस महकमे ने ने गंभीरता से लिया है। इस घटना ने पुलिस की चुनौती बढ़ा दी है। माना जा रहा है कि सावन मेला के एक हफ्ता पहले अराजकतत्वों ने जानबूझकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की है।

इसके मद्देनजर सावन मेले को लेकर अभी से अतिरिक्त सतर्कता बरतने की ताकीद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को की गई है। साथ ही, लोकल इंटेलिजेंस यूनिट के जवानों को कहा गया है कि शहर के माहौल पर पूरी तरह से नजर रखते हुए सूचना संकलन के काम में किसी भी स्तर पर चूक ना होने दें।

 
विज्ञापन

कहीं कोई सोची समझी साजिश तो नहीं

प्रधानमंत्री के आगमन से पहले वीडीए ने शहर की प्रमुख इमारतों की दीवारों पर कराई थी चित्रकारी - फोटो : अमर उजाला
अंधरापुल क्षेत्र में दीवार पर बनी देवी-देवताओं की तस्वीर पर कालिख पोते जाने का मामला शुक्रवार को शहर मेें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ। व्हाट्स एप और फेसबुक पर लोगों ने तस्वीर को शेयर कर नाराजगी जताई और आरोपियों को दंडित करने की मांग की गई।

वहीं, कई सोशल मीडिया यूजर्स का कहना था कि सावन के महीने के साथ ही बनारस में त्योहारों का सीजन शुरू हो जाएगा। उत्सव के ऐसे माहौल में अराजकतत्वों की करतूत और अफवाहों से सभी को सतर्क रहना होगा। इसके साथ ही पुलिस को भी इस ओर गंभीरता से ध्यान देकर सजगता बरतनी चाहिए। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें