फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर में पांच क्विंटल प्रतिबंधित मांस बरामद, छह महिलाएं सहित 7 गिरफ्तार

Sat, 21 Jul 2018 02:00 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,जौनपुर
विज्ञापन
साढ़े छह घंटे तक चली कार्रवाई, उसरहटा गांव में पीएसी तैनात - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के जौनपुर जिले के एक गांव में शुक्रवार को पुलिस ने छापेमारी कर पांच क्विंटल प्रतिबंधित मांस सहित 33 मवेशी बरामद किए। इस दौरान तस्कर फरार हो गए पर एक मकान में मौजूद छह महिलाओं को पुलिस ने हिरासत में लिया।
विज्ञापन


छापेमारी की कार्रवाई शाम पांच बजे तक चली। घटना के बाद गांव में पीएसी तैनात कर दी गई है। इस मामले में 30 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है तथा छह महिलाओं और एक पुरुष समेत सात लोग गिरफ्तार किए गए हैं। 

पुलिस को अशरफपुर उसरहटा गांव में पशु तस्करी की सूचना मिली थी। कोतवाल प्रशांत कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में खुटहन, खेतासराय, सरपतहां थाने की फोर्स ने नायब तहसीलदार रामकुमार की मौजूदगी में गांव निवासी सलीम उर्फ फेकू के घर में छापेमारी की।
विज्ञापन


पुलिस को देखते ही तस्कर मकान में ताला बंद कर फरार हो गए। पुलिस ने ताला तोड़कर घर की तलाशी ली तो वहां से पांच पशु, खाल के अलावा सवा चार क्विंटल मांस बरामद हुआ। 

गांव के बाहर फेंका जाने लगा मांस

- फोटो : अमर उजाला
इस के बाद सलीम के भाई गुड्डू के मकान से दो टिन चर्बी का तेल बरामद हुआ। बब्लू व दानिश के घरों के भी ताले तोड़कर तलाशी ली गई पर कुछ आपत्तिजनक नहीं मिला। तभी सूचना मिली कि गांव के बाहर सड़क किनारे गुलाब उर्फ कलीमुल्लाह के मकान से प्रतिबंधित मांस नाले में फेंका जा रहा है।

पुलिस ने यहां छापा मारा तो गेट बंद मिला। पुलिस ताला तोड़ कर अंदर घुसी तो दो कमरों में 28 पशु और 75 किलो मांस बरामद हुआ। उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. इंद्रदेव भारती ने मांस का नमूना लिया।

मौके से पशुओं साथ चाकू, बांका, ठीहा, तराजू, इलेक्ट्रानिक तराजू व चार बाइक बरामद हुई। महिला थानाध्यक्ष तारामती यादव ने गुलाब के घर में मौजूद सभी छह महिलाओं को हिरासत में ले लिया। घटना के बाद गांव में पीएसी तैनात कर दी गई है। 
विज्ञापन

पुलिस की तैयारी के बाद भी तस्कर हुए फरार

- फोटो : अमर उजाला
सूचना पर सीओ सदर, उप जिलाधिकारी राजेश कुमार वर्मा आदि अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए थे। देर रात 30 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया था।

एसपी सिटी डा. अनिल पांडेय ने कहा कि शाहगंज इलाके में पशु तस्करों का संगठित गिरोह है। अशरफपुर उसरहटा गांव के घरों में अवैध रूप से पशुओं का कत्लखाना चलता था। पुलिस ने काफी तैयारी के साथ छापेमारी की। फिर भी तस्कर फरार हो गए। कुछ महिलाओं को हिरासत में लिया गया। अब गो तस्करों की कमर टूटेगी। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें