फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेनिंग में न जा सके सफल अभ्यर्थियों को एक और मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। बीते साल नवंबर माह में संपन्न हुई सेना भर्ती रैली में सफल अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है। लॉकडाउन के चलते ट्रेंनिग पर नहीं जा सके सफल अभ्यर्थियों के मेडिकल की अवधि सैन्य मुख्यालय ने बढ़ा दी है। ट्रेनिंग पर नही जा सके अभ्यर्थियों के लिए यह अंतिम मौका है। इस अवधि के भीतर अगर उन्होंने ट्रेनिंग पर जाने की सभी प्रक्रियाओं को पूरा नही किया तो वे सेना का हिस्सा बनने से वंचित हो सकते हैं।
विज्ञापन

स्थानीय सेना भर्ती कार्यालय के निदेशक कर्नल सिद्धार्थ बासु ने बताया कि पिछले वर्ष एक से 25 नवंबर के बीच संपन्न हुई भर्ती रैली में सभी प्रक्रियाओं को पूर्ण कर सफल 712 अभ्यर्थी लॉकडाउन के कारण ट्रेंनिग पर नही जा सके थे। अनलॉक के बाद उन्हें भेजने की प्रकिया शुरू हुई और दो बैच में 84 सफल अभ्यर्थियों को विभिन्न ट्रेंनिग सेंटरों के लिए रवाना किया गया।
कर्नल बासु ने बताया कि भर्ती के समय कराए गए मेडिकल की अवधि छह माह ही रहती है, लेकिन लॉकडाउन के चलते सैन्य मुख्यालय ने इसकी अवधि बढ़ा दी है। शेष बचे सफल अभ्यर्थियों को ट्रेंनिग पर भेजने के लिए छावनी क्षेत्र स्थित सेना भर्ती कार्यालय में प्रमाण-पत्रों आदि की जांच प्रक्रिया शुरू हो गयी है। सूचना के बाद भी लगभग 400 सफल अभ्यर्थी ट्रेनिंग पर जाने की प्रक्रिया को पूरा करने के लिए अभी तक कार्यालय में उपस्थित नहीं हो सके हैं।
विज्ञापन

कर्नल बासु ने कहा कि अगर अब देरी होती है तो उन्हें फिर से मेडिकल की प्रक्रिया से गुजरना होगा, जो उन्हें सेना में शामिल होने की प्रक्रिया से बाहर भी कर सकता है। इसलिए सभी सफल अभ्यर्थी जल्द से जल्द स्थानीय सेना भर्ती कार्यालय में संपर्क करें। अन्यथा वह भारतीय सेना का हिस्सा बनने से वंचित हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें