फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईआईटी बीएचयू में बनेगा साफ्टवेयर इनोवेशन सेंटर

विज्ञापन
विज्ञापन
आईआईटी बीएचयू में नवाचार को बढ़ावा देने के लिए सॉफ्टवेयर इनोवेशन सेंटर स्थापित किया जाएगा। छात्र सॉफ्टवेयर विकास, क्वांटम कंप्यूटिंग, साइबर सुरक्षा, आईओटी और डेटा एनालिटिक्स के क्षेत्रों में सीखने और नवाचार करने में सक्षम होंगे। 1980 बैच के पूर्व छात्र और क्लाउड बेस्ड इंफॉर्मेशन सिक्योरिटी फर्म जीस्केलर के संस्थापक और सीईओ जय चौधरी ने 1 मिलियन यूएस डॉलर यानी करीब 7.5 करोड़ रुपये का अनुदान दिया है।
विज्ञापन

आईआईटी बीएचयू फाउंडेशन (आईआईटी-बीएचयू पूर्व छात्रों का एक यूएस-आधारित ऑल वालंटियर नॉन प्रॉफिट एसोसिएशन) के जय चौधरी की ओर से जो अनुदान दिया गया है, उससे संस्थान के उद्यमिता केंद्र के माध्यम से छात्र विकास, संकाय विकास और उद्यमिता विकास पर ध्यान देने पर केंद्रित होगा। संस्थान के ही पुरातन छात्र दीप जरीवाला (एमईटी 10) के सहयोग से एक संकाय सदस्य का चयन किया जाएगा जो ‘जय चौधरी प्रोफेसर ऑफ सॉफ्टवेयर इनोवेशन’ की भूमिका निभाएगा और सेंटर का प्रबंधन संभालेगा। प्रोफेसर शिप और इनोवेशन सेंटर के अलावा, जय चौधरी द्वारा दी गई धनराशि सॉफ्टवेयर नवाचार पर एक व्याख्यान श्रृंखला और एक सॉफ्टवेयर प्रौद्योगिकी बीज कोष को निधि देगा।
जय चौधरी ने बताया है कि संस्थान में उन्हें जो शिक्षा मिली, उसने व्यवसाय की दुनिया में आगे बढ़ने में मदद की। उद्यमिता केंद्र युवा छात्रों के कॅरियर को नेविगेट करने और व्यावहारिक कौशल सीखने के साथ-साथ साइबर सुरक्षा की दुनिया में अधिक प्रतिस्पर्धी बनने के लिए मदद करेगा। आईआईटी (बीएचयू) फाउंडेशन के अध्यक्ष अरुण त्रिपाठी (एमईसी 97) ने जय चौधरी के प्रयासों की सराहना की है। आईआईटी (बीएचयू) के निदेशक प्रोफेसर प्रमोद कुमार जैन ने कहा कि पूर्व छात्रों के प्रयास से बनने वाला उद्यमिता केंद्र छात्रों की शिक्षा और विकास को बढ़ाने, हमारे संकायों पर दुनिया की सर्वश्रेष्ठ प्रतिभाओं को बनाए रखने और परिसर में युवा उद्यमियों के वादे की दिशा में एक लंबा सफर तय करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें