वाराणसी में कुंडों और तालाबों के लिए काम करने वाले समाजसेवी ई. सुरेंद्र नारायण गौड़ की जयंती पर उन्हें नमन किया गया। गणमान्य लोगों ने 25 पाैधें लगाकर इसकी संरक्षा का संकल्प लिया।
Varanasi News: जनाधिकार एवं स्वापक निषेध अपराध जांच ब्यूरो के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष, कुंड-तालाबों को अतिक्रमण मुक्त करवाने की मुहिम व नशा छोड़ो भारत जोड़ो अभियान चलाने वाले समाज सेवी काशी रत्न ई. सुरेंद्र नारायण गौड़ की 88वीं जयंती के अवसर पर पौधरोपण किया गया।
विज्ञापन
पौधरोपण सुबह 9 बजे से मैदागिन स्थित कंपनी गार्डन में किया गया। शुभारंभ मुख्य अतिथि गीता दीदी ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विद्यालय गायघाट की प्रमुख ने सुरेंद्र नारायण गौड़ के फोटो पर माल्यापर्ण करके किया।
संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्षा रचना गौड़ व उपाध्यक्ष डाॅ. एसएस गांगुली ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिह्न और अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया। सुरेंद्र नारायण गौड़ के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला। संस्था के कार्यों के बारे में जानकारी दी। रचना ने संस्था के पदाधिकारी, सदस्यों व स्कूली छात्रों, अध्यापकों, अभिभावकों व क्षेत्रिय नागरिकों के साथ मिलकर पौधरोपण किया। लगभग 25 पौधे लगाए गए।
विज्ञापन
कार्यक्रम का संचालन संजय मौर्या और धन्यवाद ज्ञापन सुनीत गौड़ ने किया। इस अवसर पर रंजना गौड़, सुनीता गौड़, संजय मौर्या, अमरेंद्र खन्ना, बबिता मौर्या, मोहिनी दीदी, मनोज, मोहन, राघवेंद्र कुशवाहा, राजेश खरवार, पूजा यादव आदि लोग उपस्थित रहे।