फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: मैग्सेसे पुरस्कार विजेता संदीप पांडेय हिरासत में, वाराणसी से लखनऊ ले गई पुलिस, देखिए क्या बोले ?

Sat, 24 Dec 2022 01:11 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

किसान यात्रा में शामिल होने आ रहे समाजसेवी और मैग्सेसे पुरस्कार विजेता डॉ संदीप पाण्डेय को वाराणसी कैंट स्टेशन पर पुलिस ने आज सुबह हिरासत में लिया। संदीप पाण्डेय को पुलिस लाइन से पुलिस हिरासत में लखनऊ ले जाया गया। 
विज्ञापन
किसान यात्रा में शामिल होने आ रहे समाजसेवी डॉ संदीप पाण्डेय कैंट स्टेशन पर गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ में आयोजित किसान पद यात्रा में भाग लेने जा रहे सामाजिक कार्यकर्ता व मैग्सेसे पुरस्कार विजेता डॉ. संदीप पांडेय को पुलिस ने वाराणसी कैंट स्टेशन से हिरासत में ले लिया। पुलिस ने डॉ. संदीप और उनके साथ आये कार्यकर्ताओं को पुलिस लाइन गेस्ट हाउस ले गई।
विज्ञापन


सूचना पर विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी भी पुलिस लाइन पहुंच गए। डॉ संदीप और अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं को कचहरी स्थित अम्बेडकर पार्क से किसान पद यात्रा लेकर आजमगढ़ के लिए रवाना होना था।

यह पदयात्रा आजमगढ़ के मंदुरी में प्रस्तावित हवाई अड्डे के विरोध में जारी किसानों के प्रदर्शन के समर्थन में निकलनी थी। पुलिस प्रशासन ने नगर में धारा 144 लागू होने और कोरोना प्रोटोकॉल का हवाला देकर यात्रा को रोक लिया। वाराणसी से पुलिस उन्हें लखनऊ लेकर रवाना हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन





 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें