वाराणसी में शुक्रवार को महमूगंज स्थित एक लॉन में आयोजित श्री काशी विश्वनाथ सेवा समिति द्वारा र
- फोटो : katra news
श्री बाबा काशी विश्वनाथ सेवा समिति का 25वां स्थापना दिवस शुक्रवार को महमूरगंज स्थित लॉन में आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बताया कि वे पिछले कई वर्षों से संस्था के कार्यक्रमों से जुड़े रहे हैं। संस्था का सेवा भाव और आतिथ्य उन्हें विशेष रूप से आकर्षित करता है। उन्होंने कहा कि समाज में ऐसे संगठन आशा और विश्वास के केंद्र होते हैं।
इस अवसर पर उन्होंने बनारस और पंजाब से जुड़े सेवादार अर्जुन, कश्मीर से आए शाहनवाज मीर सहित कई विशिष्ट व्यक्तियों को सम्मानित किया। विशिष्ट अतिथि के तौर पर मेयर अशोक मुमार तिवारी, भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय, मुजफ्फरपुर (बिहार) के कुलपति डॉ. दिनेश चंद्र राय, समाजसेवी शांतिलाल जैन, भोलानाथ गुप्ता रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ श्रेयांशी मिश्रा ने भावपूर्ण गणेश वंदना पर आधारित नृत्य से किया। समिति के अध्यक्ष दिलीप सिंह ने संस्था की 25 वर्षीय सेवा यात्रा पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने सभी सहयोगियों, पदाधिकारियों, सदस्यों और श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में सेवा कार्यों को और अधिक विस्तार देने का संकल्प दोहराया। स्वागत संजीव सिंह ने किया। संचालन संस्था के महामंत्री विवेक श्रीवास्तव ने कुशलतापूर्वक किया। इस अवसर पर पीयूष गुप्ता, विनोद उपाध्याय, संतोष गुप्ता, अनिल प्रजापति, संतोष जायसवाल, कुलदीप सिंह समेत कई लोग मौजूद रहे।