वाराणसी। देवों के देव महादेव की भक्ति और आराधना का पावन महीना सावन शुरू हो गया है। सावन महीने की शुरुआत के साथ ही भगवान शिव के भक्तों पर उनकी भक्ति का रंग चढ़ गया है। सावन महीने की शुरुआत के साथ ही लोग एक दूसरे को सोशल मीडिया के जरिये शुभकामनाएं देते नजर आ रहे हैं। वहीं कई लोग सोशल मीडिया पर भगवान शिव की तस्वीरों को शेयर कर रहे हैं। कई लोग महाकाल, हर हर महादेव, हर हर- बम- बम जैसे लिखे टीशर्ट पहनकर अपनी फोटो साझा कर रहे है। सावन को देखते हुए महादेव के एनिमेटेड वीडियो भी सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे है।
महादेव टैटू की फोटो हो रही साझा
काशी में इस बार कावरियों का हुजूम तो नहीं है। लेकिन सोशल मीडिया पर महादेव का टैटू ट्रेड में है। व्हाट्सएप स्टेटस से लेकर फेसबुक स्टोरी में हर वर्ग के लोग इसको लगा रहे हैं।
टीशर्ट पर छाए महादेव
भक्तों की भक्ति में फैशन का रंग भी छाने लगा है। इसलिए वो महाकाल, शिवाय, हर हर बम बम, ओउम लिखे टीशर्ट पनकर अपनी फोटो क्लिक कर सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे है ।
महादेव के एनिमेटेड फोटो-वीडियो
सोशल मीडिया पर एनिमेटेड फोटो और वीडियो भी साझा किए जा रहे हैं। शिव तांडव व शिव रुद्राष्टक व शिवार्चन के साथ भगवान शिव की फोटो को जोड़कर बनाया गया ये एनिमेटेड वीडियो आजकल हर किसी के व्हाट्सएप स्टेटस पर दिख रहा है।
महिलाएं भी शेयर कर रही हरी चूड़ियां और हरे परिधान
जहां युवा टैटू और टीशर्ट की फोटो शेयर कर रहे वहीं महिलाएं भी इसमें पीछे नहीं हैं। महिलाएं हरी चूड़ियों, हरे परिधान और मेहंदी लगाकर अपनी फोटो फेसबुक और व्हाट्सएप पर शेयर कर रहीं।