वाराणसी जिले के अजगरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक कैलाश सोनकर की कोरोना रिपोर्ट मंगलवार को पॉजिटिव आई। उनका इलाज एम्स नई दिल्ली में चल रहा है। एहतियातन वाराणसी में उनके परिवार के सदस्यों को होम क्वारंटीन रहने को कहा गया हैं।
सीएमओ डॉक्टर वीबी सिंह ने कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव होने की पुष्टि करते हुए बताया कि विधायक के कोरोना रिपोर्ट की जानकारी मिलने के बाद उनके परिवार के लोगों को फिलहाल होम क्वारंटीन रहने को कहा गया है।
साथ ही स्वास्थ्य विभाग की एक टीम बुधवार को उनके घर पहुंचकर परिवारी जनों के सेहत की जांच भी करेगी। बताया कि बुखार, खांसी आने के बाद से विधायक दिल्ली चले गए थे। बताया कि स्क्रीनिंग के बाद परिवार के लोगों के सैंपल भी लिए जाएंगे।