मैरेज पार्टी हो या बर्थ डे पार्टी, जिमिंग हो या शॉपिंग, पर्यटक स्थलों की यात्रा हो या दोस्तों के साथ बिताए पल। इन सब खुशनुमा वक्त की हर याद को सोशल मीडिया पर साझा किया जा रहा है। सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफार्म बन चुका है जहां लोग इजहार-ए-खुशी ज्यादा कर रहे हैं।
फेसबुक के लाइव ऑप्शन को यूजर्स दिल खोलकर प्रयोग कर रहे हैं। शॉपिंग, ब्यूटी स्टूडियो से लेकर कहीं घूमने जाने की यादें भी दोस्तों के साथ साझा कर रहें हैं। दोस्तों के साथ बिताए पल और खुशनुमा वक्त की हर याद को एफबी पर डाला जा रहा है।
कुछ लोग खाना बनाने से लेकर पैरेंटिंग टिप्स, काउंसिलिंग के ज्ञान को भी फेसबुक पर डाल रहे हैं। फैंस से डायरेक्ट जुड़ने के लिए फि ल्मी हस्तियों के बाद यह चलन आम जनता में भी खूब चल रहा है। वाराणसी के सिगरा, भेलूपुर, कैंटोनमेंट, सारनाथ, जेएचवी, वीएनएस सोशल, मॉल के अलावा रेस्टोंरेट और कैफे के बाहर एफबी लाइव चल रहा है।
युवा दोस्तों के साथ इन स्थानों पर घूमने पहुंचते हैं और अपना लाइव स्टेटस अपडेट कर रहे हैं। सोशल नेटवर्किंग साइटस में फेसबुक के अलावा इंस्टाग्राम और व्हाटसएप ने भी लाइव फीचर दिया है। इस फीचर का प्रयोग करते हुए युवा कॉलेज कैंपस के बाहर होने वाली मस्ती से लेकर घर में होनी वाली पूजा का लाइव स्टेटस दे रहें हैं।
पार्टी, मस्ती, घूमना खाना भी लाइव
social media logos
सिगरा आईपी मॉल में दोस्तों के साथ शॉपिंग करने पहुंची अंकिता और रिया ने अपना शॉपिंग इन आईपी मॉल स्टेटस लाइव किया। अंकिता ने बताया पहले वो कहीं घूमने जाती थी तो चेकइन करती थी। लेकिन अब लाइव के विकल्प से पूरा वीडियो और सीन हम अपने फॉलोअर्स को दिखा सकते हैं।
इस पर कमेंट और लाइक भी काफी आते हैं। आगे के लिए ये वीडियो वॉल पर सेव हो जाता है। युवा शॉपिंग, खान-पान से लेकर घूमने के पलों को भी लाइव साझा कर रहे हैं। अंकिता ने बताया कि हमने पिछली बार गोलगप्पे खाने की शर्त लगाकर पूरा कांटेस्ट लाइव किया था।
शादी का उत्साह लाइव
फेसबुक और इंस्टाग्राम के लाइव स्टेटस सिर्फ दोस्त ही नहीं दूल्हा-दूल्हन अपनी शादि के रस्में भी लाइव अपडेट कर रहे हैं। चाहे वो हल्दी, मेंहदी, संगीत या फिर जयमाल ही क्यों न हो। अपने जीवन के खास पलों को वो अपने दोस्तों और रशितेदारों के साथ साझा कर रहें हैं।
जिमिंग का वर्कआउट ऑनलाइन
gym
दृष्टि अपने दोस्तों के साथ इंस्टाग्राम और फेसबुक पर लाइव ऑप्शन का पूरा आनंद ले रही हैं। वो कहती हैं कभी-कभी जिम के अंदर से वर्कआउट करते हुए लाइव स्टेटस अपडेट करती हैं। बाजार में सामान खरीदने जाएं या पार्क में मस्ती करने उन पलों को लाइव करती हैं। उन पर दोस्तों के अच्छे-अच्छे रिएक्शन भी आते हैं।