फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धार्मिक स्थलों पर करना होगा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन, प्रशासन की इन बातों का रखें ध्यान

Mon, 08 Jun 2020 01:42 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

  • कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने धर्मगुरुओं के साथ बैठक कर धर्मस्थल खोलने और दर्शन-पूजन करने आदि की तैयारियों की समीक्षा की।
  • धार्मिक स्थल में पांच से अधिक लोग नहीं रह सकेंगे अंदर, कोरोना से बचाव की भी देनी होगी जानकारी।
  • हर व्यक्ति को मास्क लगाना अनिवार्य होगा। धार्मिक स्थलों के प्रवेश द्वार पर थर्मल स्क्रीनिंग, सैनिटाइजेशन भी कराया जाएगा।
विज्ञापन
कमिश्नर दीपक अग्रवाल और आईजी विजय सिंह मीणा ने धर्मगुरुओं के साथ बैठक की। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में धार्मिक स्थलों पर दर्शन-पूजन करने वालों को भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा। इसके साथ ही मंदिरों की ओर से आने वाले श्रद्धालुओं को कोरोना संक्रमण से बचाव की जानकारी भी दी जाएगी। सोमवार को कमिश्नर दीपक अग्रवाल और आईजी विजय सिंह मीणा ने धर्मगुरुओं के साथ बैठक कर धर्मस्थल खोलने और दर्शन-पूजन करने आदि की तैयारियों की समीक्षा की।

विज्ञापन

कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने बताया कि शासन के निर्देश पर सभी धार्मिक स्थलों से जुड़े लोगों को जिला प्रशासन की ओर से दी गई चेक लिस्ट संबंधित थाने में जमा करनी होगी। जिससे कि समय-समय पर जिला प्रशासन और पुलिस की टीम निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा ले सके।

कमिश्नर ने बताया कि धर्म स्थलों पर एक समय में पांच से अधिक व्यक्ति नहीं रहेंगे। साथ ही छह फीट की दूरी पर भी खड़ा रहना होगा। हर व्यक्ति को मास्क लगाना अनिवार्य है। धार्मिक स्थलों के प्रवेश द्वार पर थर्मल स्क्रीनिंग, सैनिटाइजेशन भी कराया जाएगा।

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि धार्मिक स्थलों में विग्रह, ग्रंथ, घंटा-घड़ियाल छूना प्रतिबंधित रहेगा। प्रसाद स्वरूप जल छिड़काव भी नहीं किया जाएगा। कोई भी संदिग्ध व्यक्ति मिलने पर इसकी सूचना पुलिस और स्वास्थ्य विभाग को देनी होगी।

कमिश्नर ने यह भी कहा कि यदि कोई धार्मिक स्थल खुद कुछ दिनों के लिए बंद रखना चाहते हैं तो वह रख सकते हैं। खोलने की कोई बाध्यता नहीं है। धार्मिक स्थल पर लाउडस्पीकर से कोरोना से बचाव हेतु जानकारी भी दी जाती रहे।
विज्ञापन

कमिश्नर ने कहा कि कोरोना का खतरा अभी टला नहीं है। पूरी सजगता व सतर्कता बरतनी है। बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी सहित धार्मिक स्थलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें