वाराणसी। मोमोज विक्रेता किशन गुप्ता अपनी गर्भवती पत्नी और दोनों बच्चों के साथ खुद भी जहर खाया था। दोनों बच्चों की मौत के बाद उसकी पत्नी फंदे से लटक गई। पत्नी की मौत हो गई तो किशन उसे नीचे उतारा और बिस्तर पर लेटाया। इसके बाद फिर खुद फंदे से लटक गया। चारों का बिसरा सुरक्षित किया गया है, उसे जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा जाएगा।
किशन, उसकी पत्नी और दोनों बच्चों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट गुरुवार की रात कैंट पुलिस को मिली। इंस्पेक्टर कैंट अश्वनी कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार सुबह के समय सबसे पहले दोनों बच्चों को जहर खिलाया गया। दोनोें की मौत होने के बाद किशन की पत्नी नीलम जहर खाई और फंदे से लटक गई। नीलम की भी मौत हो गई तो किशन जहर खाकर खुद फंदे पर लटका गया। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि किशन ने पत्नी को आत्महत्या करने के लिए तैयार किया होगा और दोनों ने आपसी सहमति से बच्चों को मार कर खुदकुशी की होगी।