उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में एक किशोरी को सांप ने काट लिया, जिससे किशोरी की मौत हो गई। इस घटना से परिवार के लोग काफी डरे हुए हैं। बारिश का मौसम शुरू होते ही सांपों के काटने की घटनाओं में बढ़ोतरी हो रही है।
सोनभद्र जिले के बभनी थाना क्षेत्र के बघमड़वा गांव निवासी गरिमा (13) पुत्री रामफल बुधवार रात में खाना खाकर सो रही थी। तभी सांप ने उसे काट लिया। इसके बाद किशोरी चीखने-चिल्लाने लगी।
गरिमा के परिजन उसे अस्पताल ले जाने की व्यवस्था कर रहे थे, तभी उसने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंचे प्रधान प्रतिनिधि अजय यादव ने बताया कि बच्ची के हाथ पर सांप ने काट लिया था। जिससे उसकी मौत हो गई। इस घटना से परिवार के लोग काफी डरे हैं। इसलिए सपेरे को बुलाया गया ताकि सांप को ढूंढा जा सके।