फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: आरोपों में घिरी कंपनी एसएन इलेक्ट्रिकल को छोड़ना पड़ा टेंडर

विज्ञापन
विज्ञापन
बाबतपुर। वाराणसी एयरपोर्ट पर ठेका कर्मचारियों से कथित अवैध वसूली और श्रमिक शोषण के मामले में बड़ा मोड़ सामने आया है। सांसद प्रिया सरोज की सख्ती के बाद आरोपों में घिरी कंपनी एसएन इलेक्ट्रिकल को अपना टेंडर छोड़ना पड़ा। वहीं, जांच पूरी होने तक अवैध वसूली के आरोप में नामजद तीन कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है। फिलहाल एयरपोर्ट की व्यवस्थाएं सुचारु बनाए रखने के लिए पुरानी कंपनी को तीन माह का सेवा विस्तार दिया गया है।
विज्ञापन

मछलीशहर लोकसभा सांसद प्रिया सरोज ने नागरिक उड्डयन मंत्री को पत्र लिखकर मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की थी। उन्होंने अपने पत्र में कहा था कि लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कार्यरत ठेका कर्मचारियों से नौकरी बनाए रखने के नाम पर लगभग 35 हजार रुपये तक की अवैध वसूली की जा रही थी। कर्मचारियों को धनराशि न देने पर नौकरी से हटाने और प्रताड़ित करने की धमकियां भी दी जा रही थीं। सांसद को कर्मचारियों द्वारा ऑडियो रिकॉर्डिंग सहित कई साक्ष्य सौंपे गए थे।
मामले की गंभीरता को देखते हुए सांसद ने तत्काल संबंधित अधिकारियों और मंत्रालय से बातचीत की तथा संसद में मुद्दा उठाने की बात कही। सांसद प्रिया सरोज ने कहा कि 12 से 25 हजार रुपये प्रतिमाह कमाने वाले कर्मचारियों का शोषण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई और शिकायतकर्ता कर्मचारियों को सुरक्षा देने की मांग भी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें