फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सम्मान समारोह: वाराणसी में वीमेन एक्सीलेंस अवॉर्ड से कल सम्मानित होंगी महिलाएं, स्मृति ईरानी होंगी मुख्य अतिथि

Thu, 18 Sep 2025 02:26 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वाराणसी में कल महिलाएं वीमेन एक्सीलेंस अवॉर्ड से सम्मानित होंगी। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी होंगी। आयोजन कैंटोनमेंट स्थित होटल सूर्या केसर पैलेस में शाम पांच बजे से होगा। 
विज्ञापन
पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी। - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महिला और समाज में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए शुक्रवार को अमर उजाला की ओर से वीमेन एक्सीलेंस अवॉर्ड 2025 दिया जाएगा। यह कार्यक्रम होटल सूर्या केसर पैलेस कैंटोनमेंट में शाम पांच बजे से होगा। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी हैं।

विज्ञापन


पूर्व केंद्रीय मंत्री पूर्वांचल की उन प्रतिभाशाली महिलाओं को सम्मानित करेंगी, जिन्होंने शिक्षा, चिकित्सा और समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर समाज में मिसाल कायम की है। इस आयोजन में पूर्वांचल के विभिन्न जिलों की महिलाएं शामिल होंगी। वह अपने कार्यों और उपलिब्धयों से नई पीढ़ी को प्रेरित करेंगी। 

इसे भी पढ़ें; Jaunpur News: रात में दावत खाकर लौटा घर, सुबह बिस्तर पर मिला युवक का शव; परिवार में मचा कोहराम
विज्ञापन
विज्ञापन


यह कार्यक्रम नारी शक्ति की उपलब्धियों को एक सामूहिक मंच प्रदान करेगा और शिक्षा, स्वास्थ्य व समाजसेवा के क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान को सामने लाएगा। कार्यक्रम के मुख्य प्रायोजक शुभकामना हाइट्स चंदौली हैं, जिनके सहयोग से यह भव्य आयोजन संभव हो पा रहा है। किसी भी तरह की जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 8765 842373 पर संपर्क किया जा सकता है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें