फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: स्मृति ईरानी ने किया तंज, कहा- अखिलेश में दम है तो गोरखपुर से चुनाव लड़कर दिखाएं; नारी शक्ति की चर्चा

Sat, 18 Apr 2026 12:45 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

UP Politics: पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने अखिलेश यादव को गोरखपुर से चुनाव लड़ने की चुनौती दी और विपक्ष पर नारी शक्ति वंदन अधिनियम में सहयोग का दबाव बनाया। उन्होंने महिलाओं की 33% राजनीतिक भागीदारी को अहम बताया। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि महिला सशक्तिकरण से ही विकसित भारत का निर्माण संभव है।
विज्ञापन
पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने किया संबोधित। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Smriti Irani in Varanasi: पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव पर निशाना साधा। कहा कि अखिलेश में दम है तो कन्नौज छोड़ गोरखपुर से चुनाव लड़कर दिखाएं। हमने तो कांग्रेस अध्यक्ष को उनके गढ़ अमेठी में धूल चटाई है, लेकिन उनमें इतना दम नहीं है। 

विज्ञापन


चौकाघाट स्थित सांस्कृतिक संकुल में आयोजित नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में शामिल होने आईं स्मृति ईरानी ने पत्रकारों से कहा कि जो लोग अपनी राजनीति विरासत में पाते हैं, वे अक्सर कामकाजी महिलाओं के संघर्ष का अपमान करते हैं। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम को विपक्ष सर्वसम्मति से पास कराए, वरना महिलाएं न्याय करेंगी। 

महिलाओं की ये धमकी नहीं बल्कि विनम्र आग्रह है। नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस कानून के लागू होने से संसद और विधानसभा में महिलाओं की 33% भागीदारी सुनिश्चित होगी। इससे राजनीति, शिक्षा और रोजगार के क्षेत्रों में महिलाएं निर्णय लेने वाली भूमिका में आएंगी। कहा कि भाजपा सरकार का लक्ष्य महिलाओं को सशक्त कर भारत को विश्वगुरु बनाना है और इसमें किसी भी प्रकार की ओछी राजनीति बाधा नहीं बन सकती।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

सशक्त नारी से ही सशक्त भारत : डिप्टी सीएम
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि काशी की धरती हमेशा से नारी शक्ति की उपासक रही है। महिलाओं को निर्णय लेने की प्रक्रिया में शामिल करना एक विकसित भारत के निर्माण के लिए अनिवार्य है। प्रधानमंत्री ने सबका साथ सबका विकास योजना बिना भेदभाव के लागू की और मुस्लिम बेटियों के भी हितों की रक्षा की। नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिला आरक्षण बिल का नारी शक्ति को बड़ा लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें